इससे पूर्व अपने स्वागत भाषण में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के
प्रेसीडेंट, डॉ. पंकज गुप्ता ने स्टूडेंट्स को जीवन में सफलता के लिए हमेशा
सीखने की प्रवृति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि
‘इफैक्टिवनेस‘ एवं ‘एफिशिएंसी‘ के मध्य के अंतर को समझना महत्वपूर्ण है।
एफिशिएंसी तेजी से दौड़ने की तरह है, जबकि इफैक्टिवनेस तेजी गति से सही दिशा
में चलना है। डॉ. गुप्ता ने स्टूडेंट्स को उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान
सकारात्मक नेटवर्किंग करने की सलाह भी दी।ओरिएंटेशन प्रोग्राम के
दौरान स्टूडेंट्स को अन्य कई प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा भी सम्बोधित किया
गया। इंडियन एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ पॉपुलेशन, नई दिल्ली के प्रेसीडेंट, डॉ.
यू. वी. सोमयाजुलु ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज का कल्याण होता है।
सभी प्रकार के धन में शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण संपत्ति है। उन्होंने आगे
बताया कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं समय प्रबंधन व्यक्ति को सफलता की ओर ले
जाते हैं।यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड, जयपुर के स्टेट प्रोग्राम
कॉर्डिनेटर, श्री सुनील टी. जैकब ने कहा कि स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने के
लिए स्वयं में पैशन विकसित करना चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को राइटिंग
स्किल विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।