Looks like you've blocked notifications!

छह महीने बाद एक हुए एआईएडीएमके के दो गुट, पन्नीरसेल्वम बने उपमुख्यमंत्री

पार्टी मुख्यालय पर विलय की घोषणा के बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा कि दोनों गुटों के बीच मतभेदों को सुलझा लिया गया है और दिवंगत एमजीआर और जयललिता विरासत और सरकार को बचाने के लिए दोनों धड़ों के नेता साथ आए हैं। पन्नीरसेल्वम ने इसे ऐतिहासिक विलय करार देते हुए कहा, हम अलग रह ही नहीं सकते थे। हम सभी जयललिता की संतानें हैं। और हम जो कुछ कर रहे हैं, वह तमिलनाडु की जनता और एआईएडीएमके के 1.5 करोड़ कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। उन्होंने विलय के लिए पहल करने के लिए मुख्यमंत्री पलनीस्वामी का आभार व्यक्त किया और कहा, मैं खुद को भारमुक्त महसूस कर रहा हूं।
Share this article