Looks like you've blocked notifications!

इंजीनियरिंग के छात्र ने खुदकुशी की

भिवानी। टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने एक से पांचवे सेमेस्टर में लगातार ड्यूज आने पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र संदीप मलिक (26) महेन्द्रगढ़ के सतनाली का रहने वाला था। उसके प्रथम सेमेस्टर से पांचवें सेमेस्टर में करीब सात पेपरों में ड्यूज (बकाया) आया हुआ था। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया बताया जा रहा है। महेन्द्रगढ़ के सतनाली निवासी 26 वर्षीय संदीप मलिक भिवानी के टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड इयर का छात्र था। देर रात को उसके पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट आया था, जिसे देखने के बाद छात्र काफी आहत नजर आ रहा था। सहपाठियों ने बताया कि संदीप मलिक के प्रथम सेमेस्टर से लेकर पांचवें सेमेस्टर में करीबन सात पेपरों में ड्यूज आए थे। गुरूवार दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे होस्टल के सभी छात्र जब दोपहर का खाना खाने के बाद अपने अपने रूम में लौट रहे थे तो तभी संदीप मलिक के कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ दिखाई दिया। छात्रों ने जब अंदर झांककर देखा तो संदीप अंदर पंखे पर बैग सीट का फंदा बनाकर लटका हुआ था। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहंुची बीटीएम चौकी पुलिस ने रूम के अंदर का मुआयना किया और इसके बाद फारेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। यहां बतां दे कि संदीप मलिक को होस्टल में सिंगल रूम में हुआ हुआ था और वह इसमें अकेला ही रहता था। छात्र खुदकुशी मामले में परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने होस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी बातचीत कर संदीप मलिक के सम्बंध में जानकारी जुटाई हैं। छात्र के आत्महत्या किए जाने के मामले के बाद से ही कॉलेज प्रशासन भी सकते में आ गया है।
Share this article