Looks like you've blocked notifications!

CM की बजट घोषणा को वित्त विभाग का ठेंगा, मांगे थे 100-100 करोड़, मंजूर हुए सिर्फ 1-1 करोड़ रुपये

वहीं करौली के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 108 करोड़ 17 लाख रुपये का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। लेकिन वित्त विभाग ने सिर्फ एक-एक करोड़ की धनराशि ही स्वीकृति की, जो भी अभी तक उच्च शिक्षा विभाग को नहीं मिली है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो टूक कह दिया है कि इतनी कम राशि से तो आवंटित जमीन पर बाउंड्रीवाल तक नहीं बन सकेगी। इसके चलते 29 जून 2018 को उच्च शिक्षा विभाग ने धौलपुर और करौली में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा को अक्रियान्वित की श्रेणी में रखते हुए प्रशासनिक अनुमोदन कर दिया है। अब मुख्यमंत्री को ही फैसला करना है कि यहां कॉलेज खुलने चाहिये या नहीं।
Share this article