Looks like you've blocked notifications!

चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया युवक

मोहाली। शुक्रवार देर रात सोहाना थाने के अधीन पडते गांव संभालकी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर सडक़ पर एक चलती कार में आग लग गई जिस दौरान एक गाड़ी में मौजूद व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार की पहचान इंजीनियर माधव चतुर्वेदी (38) के रूप में हुई है। सेक्टर-108 में रहने वाले माधव आइडिया हरियाणा में एजीएम की पोस्ट पर तैनात थे। वे मोहाली के सेक्टर-108 में रहते थे। गुरुवार रात 11 बजे माधव अपने घर से निकले। करीब ढाई किलोमीटर दूर उनकी आई-10 कार आग की लपटों में घिर गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक साइंटिस्ट ने खून के सैंपल, एक जली हुई हड्डी, मांस के कुछ टुकड़े व अन्य नमूने इकट्ठे कर सील किए हैं। टीम हेड का कहना है कि डीएनए से साफ होगा कि यह जला शव माधव का ही है या किसी और का है। रिश्तेदार बोले-कत्ल का अंदेशा...
Share this article