Looks like you've blocked notifications!

इलेक्ट्रोनिक्स कार्यशाला का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से हो रही कार्यशाला में कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान प्रयोगात्मक कार्य और पावर सप्लाई रिपेयर को देखते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि ये सब यंत्र चीन जैसे देशों से निर्मित है और ऐसे देश अपने उत्पाद, भारत जैसे देश में भेजकर अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वो अपने उपकरण प्रयोग में लाकर पावर सप्लाई, यूपीएस इंवर्टर, एसएमपीएस का अपने ही देश में इनका उत्पाद तैयार करें। ताकि इस क्षेत्र में चीन जैसे देश को हम सबक सीखा सकें और अपनी अर्थव्यवस्था को अधिक से अधिक मजबूत कर सकें। ऐसा करने से भारतीय प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का सपना भी साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से हम और भी छोटे-छोटे उपकरण तैयार कर इलेक्ट्रानिक्स क्रान्ति ला सकते हैं। इस मौके पर कार्यशाला की सह-संयोजिका प्रियंका जांगड़ा, डॉ. हितेन्द्र त्यागी, दिप्ती चैधरी, पुनील बंसल, डॉ. मुनीष गुप्ता, अजय बेनीवाल, एकता, प्रिया, कृति और कृष्णा पांडेय भी मौजूद रही।
Share this article