Looks like you've blocked notifications!

मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का चुनाव पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

दौसा। सिकराय विधानसभा के मतदान दलो का द्वितीय प्रशिक्षण शनिवार को पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नात्कोतर महाविद्वालय में आयोजित किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक सिकराय व बांदीकुई विधानसभा डॉ, उद्धव चन्द्र ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। सामान्य पर्यवेक्षक सिकराय एवं बांदीकुई विधानसभा डॉ, उद्धव चन्द्र ने कहा कि मॉक पोल समय पर करेंए मॉक पोल के पश्चात संबंधित प्रपत्र भरें एवं कंट्रोल यूनिट को क्लियर करें तथा पीठासीन अधिकारी पुस्तिका का भी अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में अपनी सभी जिज्ञासाएं पूर्ण करें कोई भी संदेह की स्थिति नहीं रहे। मतदान की पूर्व संध्या को बूथ की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंए व्यवस्थाएं दुरुस्त करेंए आवश्यक पोस्टर यथा स्थान चस्पा करवाएं तथा आचार संहिता के अनुसार 200 मीटर के परिक्षेत्र का अवलोकन करें एवं चुनाव की तमाम सामग्री को संभाल लें एवं उसके उपयोग को समझ लें। सिकराय विधानसभा के मतदान दलो का द्वितीय प्रशिक्षण में आवंटित च्त्व् 314 में से 313 उपस्थितए आवंटित च्व्ण्1 314 में से 313 उपस्थितए आवंटित च्व्ण्2 314 में से 314 उपस्थितए आवंटित च्व्ण्3 314 में से 311 उपस्थित कुल आवंटित 1256 मतदान अधिकारियों में से 1251 मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण स्थल पर 05 डी एल एम टीए 42 ए एल एम टीए 03 लेखा एवं भुगतान डी एल एम टी द्वारा भुगतान सम्बंधी एवं 02 डीएलएमटी ने आई टी सम्बंधी एवं ईवीएम हैण्ड ऑन मे 27 ईवीएम हैण्ड ऑन सहयोगियों ने प्रशिक्षणार्थियो को प्रशिक्षण प्रदान किया। 62 कक्ष प्रभारी एवं उपस्थिति कार्मिकोए 03 रिजर्व एएलएमटी एवं 12 कार्मिको ने कला ब्लॉक एवं विज्ञान ब्लॉक के कन्ट्रोल रूम एवं प्रशिक्षण कार्यालय में कार्यकर सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण में निम्नांकिंत विषयों पर प्रशिक्षणार्थियो ़द्वारा प्रश्न कियें गयें.।ैक् वोटर्स से सम्बन्धितए इन्टीग्रेटड मतदाता सूची से सम्बन्धित तथा प्रशिक्षण कक्षवार वाट्सअप ग्रुप बनाये जा रहे है जिसमें प्रतिदिन आने वाले प्रशिक्षणार्थियो का दिनांक 20 नवम्बर 2023 तक कक्षवार वाट्सअप ग्रुप तैयार हो जायेगा। जिसमें नवीनतम् दिशा निर्देश मतदान अधिकारियों तक पहुॅचाए जावेगे। प्रशिक्षण उपरान्त गूगल सीट में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रश्नावली भेजकर उनके अधिगम स्तर की भी जॉच की गयी। पर्यवेक्षक ने सभी कक्षो में जाकर प्रशिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया एवं प्रशिक्षण बिन्दुओं पर सवाल.जवाब किया एवं प्रशिक्षण से संतुष्ट हुए।
Share this article