Looks like you've blocked notifications!

ईद पर फौजियों ने दिया प्यार का संदेश

अमृतसर। ईद के मौके पर जहां पूरी दुनिया में लोग एक-दूसरे को ईद मुबारक दे रहे हैं। वहीं वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात पाक रेंजरों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को मिठाई भेंट कर शांति का संदेश दिया। इस मौके बीएसएफ ने पाक रेंजरों को भी मिठाई दी। पाक रेंजरों की ओर से विंग कमांडेंट बिलाल ने बीएसएफ के कमांडेंट सुदीप को मिठाई भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। बीएसएफ और पाक रेंजर के जवान भी आपस में गले मिले व एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा।
Share this article