हर फाइल ई-फाइल सिस्टम से ही भेजने के निर्देश हनुमानगढ़। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि राजकीय कार्यों में पारदर्शिता और सुशासन के लिए ई-फाइल राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कामकाज समय सीमा में संपन्न कराने के लिए व्यवस्था लागू की है। सभी विभागीय कार्मिकों को प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में भी ई-फाइल से ही सम्पूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जिले के समस्त कार्मिक भी कार्य ई-फाइल से ही सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी किसी भी प्रकार की फाइल आॅफलाइन नहीं लेंगे। जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को ई-फाइल, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल और जनसुनवाई विषयों पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला कलक्टर ने 30 अप्रैल तक सभी विभागों को पूर्णतयाः ई-फाइल पर आने के सख्त निर्देश दिए है। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसलिए किसी भी स्तर पर कौताही बर्दाष्त नहीं होगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राजकाज की अपनी आईडी पर लम्बित फाइलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर जिला, उपखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की माॅनिटरिंग रही है। उन्होंने कहा कि नई पत्रावलियां अब ई मोड पर ही खोली जाएं। साथ ही, पुरानी चालू फाइलों को स्कैन कराकर ही कार्य में लें। उन्होंने कहा कि ई-फाइल होने पर राजकाज मोबाइल एप के जरिए भी कहीं से और कभी भी फाइलों को निस्तारित किया जा सकता है। यह प्रक्रिया सुगम और सुविधाजनक है। जिला कलक्टर ने विभागवार ई-फाइल पेंडेंसी और निस्तारण समय की समीक्षा भी की। सम्पर्क पोर्टल प्रकरण संवेदनषीलता से करें निस्तारितजिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल प्रकरण निर्धारित समयावधि में ही पूरी संवेदनशीलता से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण कार्यवाही के बारे में बताकर संतुष्ट करें, उसके बाद ही प्रकरण बंद करें। यहां भी अनावश्यक देरी पर कार्रवाई होगी। विभाग और उपखंड स्तर पर उच्चाधिकारी नियमित प्रकरणों की समीक्षा करें। इसी माह निस्तारित करें लंबित प्रकरणजिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों को एक-दूसरे के पास भेजने के बजाय स्वयं समाधान कराएं। उन्होंने सभी विभागों को इसी माह अधिकांश प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत तरह से प्रकरण रिजेक्ट करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को भी षीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।शिक्षाा अधिकारी को 17 सीसी नोटिसजिला कलक्टर ने राज सम्पर्क पोर्टल पर दिसंबर 2023 के प्रकरण में लापरवाही बतरने पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को 17 सीसी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों भी लंबित प्रकरणों का समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें। कार्यालयों का होगा औचक निरीक्षणअतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदी लाल मीना ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। अब कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें देरी से आने वालों पर कार्रवाई होगी।