Looks like you've blocked notifications!

ढिबरी से लगी आग, पांच मकान राख

थानगांव केरंगवा मजरा लोनियानपुरवा में शुक्रवार रात ढिबरी से अचानक एक घर में आग लगगई। देखते ही देखते लपटों ने चार और घरों को चपेट में ले लिया। हादसे मेंदो मवेशी भी जिंदा जल गए। हादसे में तकरीबन दो लाख की संपत्ति के नुकसानहोने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग परकाबू पाया। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।थानगांव के रंगवा मजरालोनियन पुरवा में रमेश अपने परिवार के साथ अकसोहा गांव में निमंत्रण में गएथे। उनके घर में रखी ढिबरी से शुक्रवार रात को अचानक आग लग गई। देेखते ही देखतेलपटों में भयानक रूप ले लिया। शोर सुनकर लोग मौके की ओर भागे और आग बुझानेमें जुट गए लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने रमेश के पड़ोसी आनंद, राम कुमार, बाबू आदि घरों को चपेट में ले लिया।यही नहीं जुगलू का ट्यूबवेेल भी राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हादसे में आनंद के यहां 12 हजार की नकदी, गैस सिलेंडर समेत सारी गृहस्थी जलगई। इसी प्रकार बाबू के घर में रखी पांच हजार की नकदी, दो साइकिलें जल गई।रामकुमार के यहां 10 हजार की नगदी व दो मवेशी जल गए। जुगलू का ट्यूबवेल भी राख हो गया। इसके अलावा रमेश, मुरली आदि लोगों केघरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दमकल कर्मचारियों एवं ग्रामीणों कीकड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना लेखपाल कोसूचना दे दी थी पर तहसील का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर न तो पहुंचाथा न ही कोई खाद्य सामग्री बांटी गई थी। उधर, बिसवां तहसीलदार सर्वरीशमिश्र से घर जलने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर पीड़ितों को राहत दीजाएगी।
Share this article