Looks like you've blocked notifications!

राज्य स्तरीय पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित

डूंगरपुर। निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान, जयपुर द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत विशेष योग्यजन व्यक्तियों, संस्थाओं और कार्यालयों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि वे दिव्यांगजन जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बने हैं, जैसे कि सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, खिलाड़ी, रोल मॉडल, आदि, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।साथ ही, विशेष योग्यजन के हित में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्थाएँ, कार्यालय, और एजेंसियाँ भी इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक आवेदक अपने जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 21 अक्टूबर तक विभाग में जमा करने होंगे।आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Share this article