राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज सोसायटी के सचिव श्रीधर सिंह ने खास खबर डॉट कॉम
से कहा कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश में बेरोजगारी की वजह से
छात्र-छात्राओं का इंजीनियरिंग शिक्षा से रूझान कम होता जा रहा है। सिंह ने
कहा कि रही-सही कसर कुछ निजी विश्वविद्यालयों ने पूरी कर दी है। कुछ
विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को कक्षा में नहीं आने पर भी इंजीनियरिंग की
डिग्री बांट देते है। श्रीधर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं का रूझान कम
होने से इंजीनियरिंग की क्वालिटी एजुकेशन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने
कहा कि इंजीनियरों की भर्ती को लेकर की वेकेंसी कम निकल रही है, जिसके चलते
भी रूझान कम हो रहा है। सिर्फ कंप्यूटर साइंस ही एक ऐसी ब्रांच है, जिसकी
सीटें पूरी भरी जा रही है और कंप्यूटर साइंस में ही रोजगार के अवसर
छात्र-छात्राओं को ज्यादा मिल रहे है।