अजमेर। जेएलएन अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पर्ची काटने वाला ऑपरेटर नहीं होने पर व्यवस्था चरमरा गई। पर्ची नहीं मिलने से मरीजों को भीड़ जमा हो गई। ऑपरेटर की ओर से पर्ची नहीं मिलने पर चिकित्सक भी मरीजों को नहीं देख रहे थे। इसके चलते दूर-दूर से आए मरीज पर्ची के लिए जेएलएन के चक्कर लगाते दिखे, लेकिन उनकी सुनाने वाला कोई नजर नहीं आया। पर्ची नहीं मिलने पर मरीजों व परिजन जेएलएन की इमरजेंसी से पर्ची कटवाने पहुंच गए, जहां लंबी कतार लग गई। मरीजों का कहना है था कि प्रशासन की गलती की वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं।