Looks like you've blocked notifications!

डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

दौसा। जागृति अभियान के तहत सोमवार को डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा द्वारा रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी गई।उन्होंने पोक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम, नए कानून इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पौधा, देश के नाम’ अभियान में वृक्षारोपण किया गया। ऑपरेशन जागृति के तहत पुलिस थाना सैंथल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में पुलिस विद्यार्थी संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें बालक बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना, के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ ही नए कानूनों, साइबर क्राइम, युवाओं में बढ़ती नशे की लत, ट्रैफिक रूल्स आदि के बारे में बताया गया।
Share this article