Looks like you've blocked notifications!

अजगर ने मचा दी दहशत

सिरोही। जिले के आबू रोड स्थित मोरडू गॉंव में 13 फीट के अजगर आने से हडक़म्प मच गया। ग्रामीणों ने सूचना देकर स्नकेचर अम्बालाल को बुलाया। अम्बालाल ने अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। लेकिन इसे पकडऩे में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आबू रोड के ग्रामीण इलाकों में आए दिन अजगर निकलने से लोगों में दहशत है। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई हानि नहीं पहुंची है। लेकिन जंगलों अथवा अपने खेतों में जाने से लोग डरने लगे है। ज्ञात हो कि एक कुछ समय पूर्व माउण्ट आबू में निकले अजगर के साथ सेल्फी लेने पर अजगर ने सेल्फी लेने वाले युवक पर हमला कर दिया था। जिससे अब लोगों में भय व्याप्त हो गया है। यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
Share this article