Looks like you've blocked notifications!

डॉ वेद प्रकाश उपाध्याय को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान-2018

चंडीगढ़ । हरियाणा के साहित्यिक क्षेत्र में एक और गौरवमयी अध्याय जुडऩे जा रहा है। हरियाणा एक्जीक्यूटिव कौंसिल-कम-स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. वेद प्रकाश उपाध्याय को राष्ट्रपति सम्मान-2018 से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति भवन द्वारा हाल ही में इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान हर वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों को दिया जाता है। विश्वख्याति प्राप्त डॉ. उपाध्याय संस्कृत वेद में डी.फिल् एवं धर्मशास्त्र हिन्दू विधि विषय में डी. लिट्, वेद, दर्शन, धर्मशास्त्र, साहित्य, तन्त्र, न्याय एवं दण्ड व्यवस्था आदि के मर्मज्ञ एवं उत्कृष्ट विद्वान् हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ में 1970 से 2010 तक अपनी सेवाएं दी और संस्कृत विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए। इनके वैदुष्यपूर्ण शोधकार्य से प्रभावित होकर अनेक राष्टï्रीय और अन्तर्राष्टï्रीय संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इन्ही उपलब्धियों के आधार पर आठ स्वर्ण पदक भी प्राप्त किए।इसके अतिरिक्त 100 से अधिक संस्कृत के शास्त्रीय सम्मेलनों में इनकी सहभागिता रही, 26 अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों एवं शोध संगोष्ठियों में अध्यक्षता की, उनके 15 शोधपरक एवं मौलिक ग्रन्थ तथा 100 शोधपत्र प्रकाशित हुए तथा इनके निर्देशन में 70 शोध छात्रों ने एम. फिल. व 60 ने पी.एच.डी. की उपाधि ग्रहण की। वर्तमान में ये अनेक समितियों के अध्यक्ष व सदस्य भी हैं।
Share this article