जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को श्रीमाधोपुर तहसील के अजीतगढ़ में श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की प्रेरणा से राष्ट्रीय सामाजिक एकता मंच अजीतगढ़ के तत्वावधान में होटल नारायण पैलेस में आयोजित विशाल रतदान शिविर का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने रतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रतदान महादान है।रतदान करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। खून की एक बूंद से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति रत दान के संबंध में अंधविश्वास को दूर करते हुए अपने रत का दान करना सीखें तथा दिया गया रत वापिस बन जाता है इससे आदमी कोई कमजोरी महसूस नहीं करता है। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने अजीतगढ़ सीएचसी प्रभारी को बाबा नारायणदास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लड बैंक को चालू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो बताएं ताकि उसका समाधान किया जा सकें।