Looks like you've blocked notifications!

कुमार विश्वास के साथ कोई मनमुटाव नहीं:केजरीवाल

लेकिन केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुमार विश्वास मेरे छोटे भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे बीच दूरी है। ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं। उन्हें अपने रास्ते बदलने चाहिए। कोई हमें अलग नहीं कर सकता।खान ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने इसलिए यह संदेश प्रसारित किया है, क्योंकि विश्वास आप को तोड़ना चाहते हैं। कुमार विश्वास ने शुक्रवार को एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अपने नेतृत्व परिवर्तन पर विचार करने में नहीं हिचकेगी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में आप भाजपा से काफी पीछे रह गई। जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। विश्वास ने कहा था कि चुनावी हार के लिए पूरी तरह ईवीएम को दोष देना गलत है, क्योंकि जनता में पार्टी को लेकर अविश्वास है।(IANS)
Share this article