जयपुर। जयपुर के अशोक क्लब में रविवार, 30 जून को लेखक व प्रतिष्ठित इतिहासकार, डॉ. जाइल्स टिलॉट्सन की नई पुस्तक ‘दिल्ली दर्शन: द हिस्ट्री एंड मॉन्यूमेंट्स ऑफ इंडियाज केपिटल‘ पर इंटरेक्टिव सैशन आयोजित किया जाएगा। डॉ. टिलॉट्सन महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय के कंसल्टिंग डायरेक्टर भी हैं। इंटरेक्टिव सैशन के समन्वयक अजय सिंघा ने यह जानकारी दी। ‘दिल्ली दर्शन‘ भारत के गोल्डन ट्राएंगल (दिल्ली, आगरा, जयपुर) पर डॉ. टिलॉट्सन की लिखी गई तीन पुस्तकों की तृतीय व अंतिम कड़ी है। वे इससे पूर्व वर्ष 2006 में ‘जयपुर नामा‘ और 2008 में ‘ताजमहल‘ पुस्तक लिख चुके हैं।