संविधान से ऊपर नहीं पर्सनल लॉ
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह फैसला अपने पुराने आदेश को ही दोहराते हुये दिया।
जिसमे कोर्ट ने कहा था कि कोई भी पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं हो सकता।
अपने विस्तृत आदेश को स्पष्ट करते हुये हाईकोर्ट ने कहा कि पर्सनल लॉ के
नाम पर मुस्लिम महिलाओं के मूल अधिकार नहीं छीने जा सकते। मुस्लिम महिलाओ
समेत भारत के नागरिकों को अनुच्छेद 14, 15 और 21 के तहत मूल अधिकार प्राप्त
है। न्याय व्यवस्था इस अधिकार के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं देती।
पर्सनल लाॅ लागू होगा तो संविधान के दायरे में
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि कोई भी पर्सनल लॉ लागू किया जाये तो वह संविधान के दायरे में ही होगा।
कोर्ट ने महिला अधिकारों के प्रति गंभीरता दिखाते हुये कहा कि जिस समाज में
महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, उसे सामाजिक नहीं कहा जा सकता. लिंग के
आधार पर मूल व मानवाधिकार को नहीं छीना जा सकता।
11 मई के लिये बहुत कुछ
ऐसे में जब पूरे देश में तीन तलाक का मुद्दा छाया हुआ है। उसे हल करने के
लिये सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में
तीन तलाक के मामले पर 11 मई से सुनवाई होनी है। लेकिन आज इलाहाबाद हाईकोर्ट
के इस सार्वजनिक हुये फैसले ने दलीलों के लिये एक दिशा भी तय कर दी है।