संभल। विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान। सूचना
मिलने पर पहुंचे महिला के भाई ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा
कर दिया। घंटों चली पंचायत में समझौता नहीं होने पर पति समेत छह लोगों के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जरीफनगर जिले के थाना क्षेत्र के खंडुआ नगला गांव
निवासी पान सिंह यादव ने अपनी बहन अनीता की शादी के 6 साल पहले गुन्नौर
कोतवाली क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी युवक के साथ की थी। मृतका के भाई का
आरोप है कि उसने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन
ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व एक लाख रुपये
की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर विवाहिता के साथ कई बार मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि सुबह को घर के सभी लोग खेतों पर काम करने गये हुए थे।
तभी महिला ने घर के कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना
मिलने पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का
आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच
गई। समझौते के लिए गांव में घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला तो
मृतका के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका के भाई पान सिंह की तहरीर पर पति समेत
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।