Looks like you've blocked notifications!

ट्रंप राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार

इवांका ने कहा, ‘‘मेरे पिता रंगभेद और लैंगिक भेद नहीं करते। वह सभी की सुनते हैं और इसलिए एक सफल उद्यमी हैं। मेरे पिता सोच को हकीकत में बदलना जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप श्रम कानूनों और बच्चों की देखभाल से संबंधित नियमों में सुधार करेंगे। इवांका के अनुसार, ‘‘वह समान वेतन के लिए लड़ेंगे और मैं उनके साथ लडूंगी।’’‘ट्रंप ट्रंप’ की नारेबाजी के बीच रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा कि ‘20 जनवरी, 2017 को सुरक्षा बहाल होगी। हम अमेरिकी नागरिकों का सम्मान करेंगे।’(आईएएनएस)
Share this article