Looks like you've blocked notifications!

पालनहारों को जमा कराने होंगे दस्तावेज, नहीं तो रुकेगा भुगतान

बाड़मेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजनान्तर्गत समस्त लाभार्थियों को अपने राशन कार्ड, बैंक खाता की प्रति, बच्चों के गत वर्ष की अंक तालिका, सत्र 2016-17 का विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड की प्रति जमा करानी होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना के अन्तर्गत विधवा, अनाथ, एचआईवी, दिव्यांग, तलाकशुदा, नाते जाने वाली, परित्यागता एवं सजायाफ्ता पालनहार की श्रेणी में आने वाले पात्र व्यक्तियों को अनुदान का भुगतान ऑनलाइन खातों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन पालनहारों द्वारा जुलाई 2016 से अब तक अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं वे शीघ्र ही दस्तावेज जमा कराएं। दस्तावेज के अभाव में भुगतान करना संभव नहीं होगा।
Share this article