Looks like you've blocked notifications!

जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को दादरी तहसील में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। वे तहसील दिवस में शिरकत करने आए थे। जहां उन्होंने अनुश्रवण और अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक दादरी तहसील में 32 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Share this article