Looks like you've blocked notifications!

जिला कारागृह हनुमानगढ़ का हुआ निरीक्षण, बंदियों को मिल रहीं समान सुविधाएं

हनुमानगढ़। उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित रिट याचिका सुकन्या शांता बनाम भारत संघ के निर्णय की पालना में हनुमानगढ़ स्थित जिला कारागृह का सोमवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित बोर्ड की उपस्थिति में किया गया।निरीक्षण दल का नेतृत्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, सचिव (लिंक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनिता बेड़ा सज्जन भी मौजूद रहीं।बंदियों से संवाद, भेदभाव रहित सुविधाओं की पुष्टिनिरीक्षण के दौरान बंदियों से सीधा संवाद किया गया और उन्हें दी जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि जेल में सभी को जाति, धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना समान सुविधाए उपलब्ध करवाई जा रही हैं और किसी प्रकार की भेदभाव की स्थिति नहीं है।बैरकों और व्यवस्थाओं का किया सूक्ष्म निरीक्षणकारागृह की बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की स्थिति, चिकित्सा सुविधा और भोजन गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कहीं कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई।निरीक्षण के दौरान बोर्ड के अन्य सदस्यगण सहित सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जितेंद्र कुमार, उद्योग महाप्रबंधक आकाशदीप सिद्धू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक विक्रम सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता अनिल और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे।
Share this article