Looks like you've blocked notifications!

जिला सिंचाई योजना को प्रभावी बनाएं : जिला कलेक्टर

राजसमन्द। जिला कलेक्टर अर्चना सिंह ने कृषि विभाग, सिंचाई, एवं जिला परिषद के तहत मनरेगा के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ‘जिला सिंचाई योजना ’ में लिए जाने वाले सभी प्रस्ताव भावी आवश्यकताओं के साथ योजना के मकसद को पूरा करें, ऐसे प्रस्ताव शामिल कर योजना क्रियान्वय की स्वीकृति के लिए आगे प्रेषित करें। जिला कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपनिदेशक कृषि पदेन परियोजना निदेशक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अधिकार की ओर से जिला सिंचाई योजना में समावेश प्रस्तावों को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कृषि के लिए सिंचाई के आधार पर विभागीय कामों के प्रस्ताव एक सप्ताह में शामिल कर पूर्ण रुप से जिला बजट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उपनिदेशक कृषि दिनेश जागा,सहायक निदेशक कृषि डॉ. एन. एस. राठौड, हरिओम सिंह, शैलेन्द्र दाधीच, उपवन संरक्षक कपिल चन्द्रावल, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. ललित जोशी, अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग महेन्द्र सिंह चारण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मोजूद थे।
Share this article