Looks like you've blocked notifications!

नीट पेपर लीक मामले पर छात्रों की आवाज बुलंद करेगी जिला कांग्रेस, कल होगा संवाद कार्यक्रम

भीलवाड़ा। नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) की ओर से शनिवार, 27 जून को 'एक शाम छात्रों की गूंज' विषय पर युवा, छात्र एवं अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:00 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंबेडकर सर्कल, भीलवाड़ा में होगा। इसमें नीट परीक्षा से प्रभावित छात्र, युवा और उनके अभिभावक अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे तथा युवाओं के अधिकार और न्याय की मांग को लेकर अपनी बात रखेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) ने जिले के पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने तथा युवाओं की आवाज को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि यह संवाद कार्यक्रम छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं एवं मांगों को सामने लाने का एक प्रयास है।
Share this article