Looks like you've blocked notifications!

आंधी-बारिश से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

टोंक। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र आकाशीय बिजली, तेज़ आंधी और बारिश के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह निर्देश आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेश पर दिए गए हैं।एडवाइजरी में आमजन से अपील की गई है कि वे आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़, टिन या धातु की छतों के नीचे खड़े न हों और भीड़ से बचें। बिजली की गर्जना के अंतिम स्वर के बाद कम से कम 30 मिनट तक सभी गतिविधियां रोकने की सलाह दी गई है।बाहरी गतिविधियों को स्थगित करने, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व जानवरों के लिए सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करने, बिजली उपकरण बंद रखने तथा मोबाइल को चार्ज रखने जैसे सुझाव दिए गए हैं।कंक्रीट की छत पर न लेटने और दीवार से सटकर खड़े होने से मना किया गया है। साथ ही, ‘दामिनी ऐप’ के माध्यम से बिजली चेतावनी की जानकारी लेने की अपील की गई है।खुले में रखी फसल, अनाज व अन्य वस्तुओं को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण करने की सलाह दी गई है। जल स्रोतों, समुद्र तट, खुले खेत और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।
Share this article