भीलवाड़ा । शहर के धांधोलाई स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओ को संस्थान की और से स्वेटरो का वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष संजय पांडे,सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विष्णु देवी पारीक, लांबिया सरपंच रामपाल शर्मा, एलआईसी वाले उमेश शर्मा एवं भीलवाड़ा अरबन बैंक के राजेश शर्मा की और से विद्यालय में पढने वाले सभी छात्र-छात्राओ को स्वेटरो का वितरण किया गया। दानदाताओं का विद्यालय प्रशासन व सचिव की तरफ से आभार प्रकट किया गया।