Looks like you've blocked notifications!

विद्युत कटौती से परेशान लोगों का प्रदर्शन

बूंदी। बड़ोदिया गांव में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गरमी की शुरुआत के साथ ही विभाग की ओर से भारी मात्रा में बिजली कटौती की जा रही है। जिससे गांव के लोगों का हाल बेहाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हिंडौली थाना पुलिस ने ग्रामीणों से समझाईश की और गांव में समय पर विद्युत आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। वही ग्रामीणों ने जल्द ही बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
Share this article