भारत में सत्ताधारी भाजपा के महासचिव राम माधव
ने पिछले सप्ताह कहा था कि आतंकवाद से निपटने में अब दोहरे रवैये को खत्म
करने का वक्त आ गया है और ब्रिक्स सदस्य राष्ट्रों को मुद्दे पर एकजुट होना
चाहिए। विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत,
चीन, दक्षिण अफ्रीका) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व
करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर पर
प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयास में चीन के अवरोध के मुद्दे को नई दिल्ली
द्वारा बैठक में उठाए जाने की संभावना है। इसके अलावा, चीन ने परमाणु
आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के प्रवेश पर भी रोड़ा अटका दिया है।
लु ने कहा, ‘एनएसजी के मुद्दे पर किसी भी नए राष्ट्र के प्रवेश के लिए चीन
का रुख नहीं बदलेगा।’--आईएएनएस