Looks like you've blocked notifications!

भाजपा जिला संगठन की बैठक में हुई पंचायत उप चुनाव को लेकर चर्चा

करौली। भाजपा जिला संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी शनिवार को करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक मैरिज हॉल में भाजपा जिला संगठन पदाधिकारी मंडल और मोर्चा अध्यक्ष की बैठक ली।बैठक में 5 मार्च को होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सैनी ने कहा की पदाधिकारी कार्यकर्ता सौंपे गए दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। चुनाव क्षेत्र में एकजुटता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रचार प्रसार करें।
Share this article