कोटा। जिले में मानसून वर्ष-2017 में जलभराव, बाढ़ की संभावना को देखते हुए मानसून पूर्व की तैयारियां एवं अग्रिम व्यवस्था के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में 19 जून को शाम 6 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में होगी। अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों की तैयारी के लिए आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग की चैकलिस्ट में अंकित बिंदुओं पर विभाग से संबंधित सूचना लेकर नियत समय पर उपस्थित होना होगा। प्रभारी अधिकारी सहायता अनुभाग कीर्ति राठौड़ ने बताया कि उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अपने क्षेत्र स्थित अटल सेवा केन्द्र में उपस्थित रहकर वीसी में भाग लेना सुनिश्चित करें।