Looks like you've blocked notifications!

स्थानीय निकाय निदेशालय में निदेशक एवं संयुक्त सचिव का कार्यभार गहण किया

जयपुर । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उज्जवल राठौर ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्थानीय निकाय निदेशालय में निदेशक एवं संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग का कार्यभार गहण किया।इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक सुनील भाटी एवं अन्य अधिकारी तथा स्थानीय निकाय निदेशालय की समन्वय समिति के अध्यक्ष विमलेश कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पूर्व में अतिरिक्त आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण, सचिव नगर विकास न्यास उदयपुर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा जैसे अनेको वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके थे।राठौर ने इस अवसर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं को अच्छे से क्रियान्वित करना एवं नगरीय निकायों में होने वाले वार्डो के परिसीमन प्रमुख है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में जारी कार्यो को और गति प्रदान की जायेगी।
Share this article