जयपुर। प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने प्रधानमत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में बैंकों को स्वीकृत परियोजनाओं में ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्जिन मनी अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराने की इस महत्वाकांक्षी योजना में बैंकों द्वारा समय पर ऋण उपलब्ध नहीं कराने से योजना का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने योजना के शतप्रतिषत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए।एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल उद्योग भवन में पीएमईजीपी क्रियान्वयन की राज्य स्तरीय मोनेटरिंग समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर वित सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होने के बावजूद बैंकों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वरोजगार सृजन की केन्द्र सरकार की पीएमईजीपी योजना में इस वित्तीय वर्ष में करीब 102 करोड़ रु. का अनुदान दिया जाने के लक्ष्य है। उन्होंने कुछ बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध कमजोर प्रदर्षन पर गहरा असंतोष जताया।उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि पीएमईजीपी में 101 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 52 करोड़ रु. की उपलब्धि अर्जित की हैं। पीएमईजीपी योजना का क्रियान्वयन उद्योग विभाग के जिला उद्योग केन्द्रों, केन्द्र सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग और राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। बैंकों द्वारा इन योजनाओं में ऋण स्वीकृति का कार्य जारी है पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए प्रायोजित प्रस्तावों पर ऋण वितरण की कार्यवाही में तेजी लाई जानी है। अग्रवाल ने बताया कि स्वरोजगार सृजन की पीएमईजीपी योजना में विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख व सेवा इकाइयों के लिए 10 लाख रुपए तक का अनुदानित ऋण दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक अनुदान देय हैं वहीं अजा, अजजा, अपिवर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, पूर्व सैनिक, विशेष योग्यजन व सीमावर्ती क्षेत्र के लाभार्थियों को परियोजना लागत का शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत तक अनुदान देय हैं। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केन्द्रों को जिला स्तरीय कमेटी की प्रतिमाह बैठक आयोजित कर प्राप्त आवेदनों को बैंकों को प्रायोजित करने के निर्देश दिए है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक बद्री लाल मीणा ने बैंकवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।