Looks like you've blocked notifications!

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

दौसा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने दौरे के दूसरे दिन बांदीकुई क्षेत्र के दौरे पर है। मुख्यमंत्री ने बांदीकुई में विश्वप्रसिद्ध चांद बावड़ी और आभानेरी पर्यटन स्थल का दौरा किया। साथ ही हर्षद माता मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र और पशु चिकित्सालय का भी दौरा किया। वहीं मुख्यमंत्री ने पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
Share this article