काशी में कल लोलार्क छठ का मेला लगने जा रहा
है। लोलार्क छठ का मेला काशी के लोलार्क कुंड में लगता है। भाद्रपद के शुक्लपक्ष
की षष्ठी को लगने वाले इस मेले की अपनी पौराणिक मान्यताएं हैं। सदियों
पुरानी धारणाओं के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को लोलार्क कुण्ड में
स्नान करने से चर्मरोग और चर्मविकार जैसी समस्याओं से लोगों को मुक्ति मिल जाती
है। यही नहीं जिन दम्पति को सन्तान नहीं हो रही हो वो सन्तान होने की कामना से
लोलार्क कुंड में डुबकी लगाते हैं। यहां स्नान करने के लिए आज से ही लोगों की भीड़
जुटनी शुरू हो गई है। आस-पास छोटी-छोटी दुकानें भी सजने लगी हैं।