Looks like you've blocked notifications!

ग्राम पंचायतों तक पहुंचा डिजीटल इंडिया प्रोग्राम

गुरुग्राम। देश भर में चलाए जा रहे डिजीटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू किए गए ‘डिजीटल हरियाणा कार्यक्रम’ के परिणाम सामने आने लगे हैं। रोजमर्रा के कार्यों में भ्रष्टाचार को खत्म करने और त्वरित गति से कार्य करवाने के उद्देश्य से लागू किए इस कार्यक्रम से ई-गवर्नेंस का रास्ता प्रशस्त हुआ है। अब ये कार्यक्रम ग्रामीणों को भाने लगा है और वे बढ़ चढ़कर कार्यक्रम का लाभ उठाने लगे हैं। अकेले गुरुग्राम में ही अब तक 136 सीएससी सेंटर खोले जा चुके हैं। जहां 116 तरह की नागरिक सुविधाएं लोगों को दी जा रही है। जिसकी वहां आसपास रहने वाले लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने डिजीटल हरियाणा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रचलन के चलते अब सरकार की सोच है कि लोगों को उनके घर के निकट ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इन सेंटरों के खुलनेे से न केवल शिक्षित लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पेपरलेस वर्क को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही गांव और शहर के बीच उपलब्ध होने वाली सुविधाओं का अंतर कम होगा।यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियांयह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
Share this article