Looks like you've blocked notifications!

जेल में शशिकला को VIP ट्रीटमेंट का खुलासा करने वाली IPS का तबादला

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू के केंद्रीय कारागार में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं का पदार्फाश करने वाली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डी. रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया। ज्ञातव्य है कि रूपा ने बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में एआईडीएमके प्रमुख वी.के.शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले का खुलासा किया था। आईपीएस रूपा का ट्रांसफर रोड सेफ्टी ऐंड ट्रैफिक विभाग में कर दिया गया है, वह अब रोड सेफ्टी ऐंड ट्रैफिक कमिश्नर होंगी। राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डी. रूपा आईपीएस (कर्नाटक 2000 बैच), पुलिस उप महानिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस ए.एस.एन मूर्ति के स्थान पर अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया जाता है।
Share this article