Looks like you've blocked notifications!

एनआईटी में सांकेतिक भाषा पर कार्यक्रम में बधिर और मूक समुदाय के जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों पर चर्चा

हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सांकेतिक भाषा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके बधिर और मूक समुदाय के रोजमर्रा के जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार डा अर्चना एस नानोटी, डीन फैकल्टी वेलफेयर प्रो अनूप कुमार और सीएसई विभाग के प्रमुख डा नवीन चौहान भी उपस्थित थे। प्रोफेसर एच एम सूर्यवंशी और डा अर्चना नानोटी ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसंधान और विकास में सांकेतिक भाषा का उपयोग करने वाले लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के नवीन तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। प्रोफेसर अनूप कुमार और डा नवीन चौहान ने भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज में भारतीय सांकेतिक भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के समन्वयक, डॉ. अरुण कुमार यादव नोडल अधिकारी, समान अवसर सेल और डा मोहित कुमार ने बताया कि भारतीय सांकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां जैसे तात्कालिक प्रतियोगिता, नाटक और प्रहसन, साथ ही विशेषज्ञ वार्ता और प्रश्नोत्तरी आयोजित किए गए। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
Share this article