Looks like you've blocked notifications!

हरियाणा:आरक्षण संघर्ष समिति में विवाद

गोहाना। अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं के मध्य विवाद बढ़ता ही जा रहा है। समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दहिया ने अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक को लीगल नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने उन्हें संगठन से बाहर निकालने की वजह पूछी है। साथ ही जाट आंदोलन के दौरान चले धरने प्रदर्शन व रैलियों में आए चंदे का भी हिसाब मांगा गया है। जानकारियों के लिए नोटिस में एक माह का समय दिया गया है। अगर एक माह में जवाब नही मिला तो राजेश दहिया ने यशपाल मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
Share this article