Looks like you've blocked notifications!

धौलपुर के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

दो दिन से हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है.किसानों बाजरा,मक्का,दलहन,तिलहन,मूंग,उड़द और सब्जियों की फसल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। वही भारी बारिश से गांवों में भी पानी ने प्रवेश कर दिया है.जल भराव की समस्या ग्रामीणों के लिए इतनी नासूर हो गई है कि लोगो के घरों में पानी भरने से मकानों की छतों पर जीवन व्यतीत करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के घरो में पानी भरने से अनाज,कपड़े बर्बाद हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतो में जल भराव से फसल तो बर्बाद हो ही चुकी है। वही मबेशी पालको के सामने चारे की समस्या गहरा गई है। बारिश से इलाके के गांव सहरोली,फूटे का नगला,प्रानसुख का नगला,कुनकुटा,बोरेली,एकटा,कान्हा का नगला सहित एक दर्जन से अधिक गांव भारी जल भराव की समस्या से जूझ रहे है। लेकिन प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों के लिए कोई भी राहत की व्यवस्था नही की गई है.जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगमा किया।
Share this article