Looks like you've blocked notifications!

माता के गूंज रहे जयकारे, श्रद्धालुओं की लगी कतार

करौली। जिला मुख्यालय पर चौबे पाड़ा स्थित नवलबिहारी मन्दिर के समीप व हटरिया पर चल रहे दुर्गा महोत्सव में देवी मां की जयकारों से माहौल धर्ममय बना हुआ है। भक्त मण्डल की ओर से हो रहे आयोजन के तहत देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सुबह-शाम महाआरती के साथ भजन आदि कार्यक्रम चल रहे हंै। पंडितों द्वारा नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हंै। रोजाना महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वहीं दर्शनों के लिए भी लोगों का तांता लगा रहता है। जगह-जगह हनुमान मन्दिरों में भी रामायण के पाठों से माहौल धर्ममय बना हुआ है।
Share this article