Looks like you've blocked notifications!

यात्रियों को अमरनाथ जाने की मंजूरी नहीं

जम्मू। प्रशासन ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से कश्मीर के लिए किसी भी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, अब तक 6,679 तीर्थयात्रियों ने सोमवार को पवित्र गुफा के दर्शन किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लगभग 1,700 तीर्थयात्री मंगलवार को भगवती नगर यात्री निवास में ही हैं। घाटी में स्थिति की समीक्षा के बाद ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी जाएगी।’’
Share this article