Looks like you've blocked notifications!

विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी

करनाल। जिले के घरौंडा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद क्षेत्र में विकास कार्यो की झलक दिखनी शुरू हो गई है। घरौंडा के बरसत से विकास कार्यो की शुरूआत हुई है। पिछले दिनों घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण द्वारा बरसत को विधायक आर्दश ग्राम योजना के तहत चुना गया था। जिसके बारें में भी सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक कर के बरसत गंाव के विकास से सम्बन्धित आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिये थे। इस विषय को लेकर विभागिय अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। इसी खुशी में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की।
Share this article