Looks like you've blocked notifications!

विकास कार्य बनते जा रहें है दुर्घटना के कारण

अजमेर। शहर को स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद बिना किसी सुरक्षा साइन बोर्ड के किये जा रहे विकास के कार्य सडक़ दुर्घटना का कारण बनते जा रहें है। शहर में शनिवार रात कचहरी रोड पर गुजराती स्कूल के सामने आधे अधूरा बना डिवाइडर हादसे का कारण बन गया। सडक़ पर कार्य के कारण डिवाइडर पर तेज रफ्तार एक कार चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कचहरी रोड की तरफ से आ रही एक कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई जो कई मीटर तक डिवाइडर पर ही चलती रही। हालांकि इस हादसे में कार चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसेयह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
Share this article