Looks like you've blocked notifications!

देवेन्द्र झांझरिया को खेल रत्न पुुरस्कार मिला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजस्थान निवासी पैरा ओलंपियन गोल्ड मेडल विजेता देवेन्द्र झांझरिया को देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप झांझरिया को साढे़ सात लाख रूपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्रा प्रदान किया गया।राजस्थान के चूरू जिले के झांझरिया द्वारा पहला स्वर्ण पदक 2004 में एथेंस में आयोजित पैरा ओलंपिक में जीता और फिर रियो पैरा ओलंपिक 2016 में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। झांझरिया पहले भारतीय पैरा ओलंपियन है जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिला है। झांझरिया ने देश सहित राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
Share this article