कोटा। शहर में एक कोचिंग छात्र को डेंगू होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोचिंग छात्र उत्कर्ष यूपी के हरदोई का रहने वाला है। जो वर्तमान में कोटा में एलेन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रहा है। छात्र की तबीयत खराब होने के बाद उसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि छात्र उत्कर्ष की हालत गंभीर है। जांच में सामने आया है कि छात्र का लीवर काम नहीं कर रहा है। ऐसे में छात्र को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि शिक्षा नगरी में पहले भी डेंगू सहित कई मौसमी बीमारियों ने कई कोचिंग छात्रों को अपना निशाना बनाया था।यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारीयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर