नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि ऎसा नहीं लगता कि जेएनयू
छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार राजद्रोह के मामले की छानबीन में बाधा
पैदा कर रहे हैं। अदालत ने पुलिस से जानना चाहा कि क्या ऎसे हालात हैं कि
कन्हैया को मिली अंतरिम जमानत रद्द करने की जरूरत है।