Looks like you've blocked notifications!

दिल्ली में बदली छाई, वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी ने रविवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर स्थिति में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पडऩे और तेज हवाएं चलने की संभावना है।’’ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 66 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। --आईएएनएस
Share this article